Barabanki News: पुरानी रंजिश में दुकानदार को पीटा, पांच पर केस
बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: दरियाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरनतकिया मजरे मीननगर में पुरानी रंजिश के कारण विपक्षी ने एक दुकानदार को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। खैरनतकिया गांव निवासी मीना पत्नी राजेश ने दरियाबाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनके पति राजेश अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के ही सुभाष पुत्र उमेश आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सुभाष, सचिन पुत्र राकेश, सुरेन्द्र पुत्र उमेश, पंकज पुत्र मिथलेश और मदन सहित पांच लोगों ने मिलकर राजेश के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.