बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सात लोगों ने एक महिला समेत तीन लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पखियनपुरवा मजरे बुधेड़ा गांव निवासी समैरा पत्नी सलाउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब तीन बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अतीक पुत्र हबीब, हसीब पुत्र हबीब, वसीम पुत्र मुनीर, समीम पुत्र मुनीर, लतीफ पुत्र लाजिम, आकिब पुत्र लतीफ और समीर पुत्र वसीम उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।शोर सुनकर बचाने पहुंचे उस...