Barabanki News: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: रामनगर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव में गुरुवार को पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामपुर खरगी गांव निवासी रविंद्र कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री रूहानी उर्फ कल्लो गुरुवार को घर में खेल रही थी। बताया गया कि खेलते-खेलते वह घर में नल के पास रखे पानी से भरे टब के पास पहुंच गई। इसी दौरान वह किसी तरह टब में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। टब में बच्ची को पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.