बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। खेत पर गांव के तीन लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए झोपड़ी बना ली। पीड़ित किसान संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर थाना दिवस और एसडीएम, तहसीलदार को भी अलग अलग दिवस में पांच बार शिकायत कर चुका है। उसके बाद भी शिकायत का निस्तारण राजस्व प्रशासन नहीं करा पाया। राजस्व का मामला होने की बात कहते हुए भी पुलिस ने भी कार्रवाई से हाथ खड़े कर लिए। यह मामला तहसील नवाबगंज क्षेत्र व थाना जहांगीराबाद के केसरुवा गांव का है। यहां के निवासी अनिल कुमार पुत्र हरिद्वारी का गांव से सटा खेत है। किसान का कहना है कि उक्त गाटा संख्या को वर्मी कंपोस्ट की इकाई बनाने के लिए कुछ साल के लिए एक व्यक्ति को लीज पर दिया था। लीज की अवधि खत्म होने पर किसान ने खेती का कार्य शुरू किया। खेत से सटी एक गाटा संख्या नवीन परती है। परती की जमीन...