बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: निन्दूरा। टिकैतगंज। विकास खंड निन्दूरा के कस्बा टिकैतगंज स्थित साहू मोहल्ले में पांच दिन पहले जला 10 केवीए ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। इससे करीब 35 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है और लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाएं अपने बच्चों के साथ कुर्सी पावर हाउस पहुंच गईं और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के कारण उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बिजली न होने से पेयजल की भारी समस्या पैदा हो गई है और लोगों का दैनि...