Barabanki News: पति की पिटाई से घायल महिला तो तोड़ा दम, हत्या का आरोप
बाराबंकी, अक्टूबर 27 -- Barabanki News: बाराबंकी। करीब 11 दिन पहले घर के विवाद में महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीट दिया। इसमें उसे गंभीर चोटे आईं। आरोपी महिला को उसके मायके छोड़ कर चला गया। इस मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन पिटाई में घायल होने से मौत का आरोप लगा रहे हैं। मोहम्मदपुर खाला कोतवाली के आल्हेमऊ गांव अपने मायके में अंजू (30) पत्नी लवकुश की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन मृतका के पति द्वारा मारपीट में चोट लगने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में आए मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी कर ली है। जिसका विवाद है। 16 अक्टूबर को इसी मामले को लेकर कोर्ट में पेशी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.