Barabanki News: पटरी से उतरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: गौरा चौराहा, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली गुल होने और घंटों आपूर्ति बहाल न होने से यहां के सैकड़ों गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा या बूंदाबांदी होते ही बिजली काट दी जाती है। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों के फोन तक नहीं उठते और कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। बार-बार बिजली आने-जाने से इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। गर्मी और उमस में बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और गृहणियों को परेशानी हो रही है। फीडर मुडिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.