बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: रामनगर। पंचायत घर दलसराय में ताला तोड़ अज्ञात चोर बैट्री व एलसीडी मशीन चोरी कर ले गए। सूचना पुलिस को दी गई है। इस पंचायत घर में यह दूसरी चोरी है। बाराबंकी-बहराइच हाइवे किनारे स्थित ग्राम पंचायत दलसराय के पंचायत भवन में मुख्य गेट का ताला बुधवार की रात काटकर अज्ञात चोर अंदर घुसे और हाल में रखे तीन इनवर्टर बैट्री व एलसीडी की मशीन चुरा ले गए। गुरुवार सुबह जब पंचायत सहायक रोली ने पंचायत भवन जाकर उसे खोलना चाहा तो पहले ही ताला कटा मिला। जब वह अंदर गई तो अंदर रखी बैट्री व एलसीडी आदि सामान गायब मिला। इस पंचायत घर में पहले भी चोरी हो चुकी है। मामले की सूचना पंचायत सहायक ने रामनगर थाने दी गई तो हलका दरोगा ने जाकर मौके की जांच की। ब्लॉक अफसरों को भी इसकी जानकारी दी गई है। यहां लगे सीसी कैमरे का सिस्टम चालू नहीं था...