बाराबंकी, अक्टूबर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। शहर में नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। ट्रक और बड़े मालवाहक वाहन दिन के समय सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। इससे प्रमुख मार्गों पर जाम के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीते दिनों मालगोदाम रोड और देवा रोड पर हुए हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद यातायात पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए कई मार्गों पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक नो एंट्री व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को शहर के भीतर ले आ रहे हैं। सबसे अधिक समस्या बड़ेल क्षेत्र में नजर आती है। यहाँ से नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती तक नहीं है। इसका फायदा उठाकर...