बाराबंकी, जुलाई 22 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी से सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार की सुबह एक बार फिर गिरिजा बैराज से दो लाख 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। ऐसे में नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। जिससे बाढ़ पीड़ितों में गांवों में पानी घुसने से मुसीबतें बढ़ने को लेकर दहशत बनी है। तराई क्षेत्र के हालातों को देखते हुए रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसीलों के एसडीएम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच उन्हें सतर्क रहने को कहा। बचाव व राहत कार्यों में लगे अधिकारियों को भी पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राप्ती और सरयू नदियों का बढ़ रहा जलस्तरबाढ़ पीड़ितों के बीच संवाद हेतमापुर में बाढ़ पीड़ितों से एसडीएम ने किया संवाद: सूरतगंज...