Barabanki News: निंदूरा में नकबजनी कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात उड़ाए
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: निन्दूरा (बाराबंकी)। क्षेत्र के घुघटेर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने नकबजनी कर हजारों रुपये नकदी के साथ आभूषण व अन्य सामान गायब कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। गांव निवासी नादिर पुत्र गुलाम हुसैन का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। इस बीच रात में किसी समय घर में नकब लगाकर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। कमरे रखे बाक्स उठाकर फरार हो गए। बक्से में रखे हजारों की नगदी के साथ सोने की मांग टीका, एक बूंदा चांदी का हाथ फूल बक्से से निकालकर भाग गए। बक्से को गांव के बाहर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित नादिर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अभय कुमार मौर्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.