बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के पिपरौली गांव निवासी एक युवक रविवार की देर शाम नहर में कूद गया। लोगों के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। सुबह पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन दोपहर तक कुछ पता नहीं लग सका। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी रवि (21) पुत्र उमेश गौतम घर का इकलौता था। रविवार को किसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। परिजनों से भी कुछ नहीं बताया। शाम करीब छह बजे गांव के बाहर सराय रज्जन रेगुलेटर के पास पहुंच रवि ने नहर में छलांग लगा दी। जहां युवक ने छलांग लगाई यह क्षेत्र बदोसरांय थाना क्षेत्र में है। आस पास गुजर रहे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया गया। गांव के लोग व पर...