बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी केंद्र सिद्धौर पहुंचकर नवागत बीईओ कमलेश कुमार मिश्रा का स्वागत किया। बीईओ कमलेश कुमार मिश्रा ने शिक्षक प्रतिनिधियों से कहा कि विद्यालय एवं शिक्षक स्तर की किसी भी समस्या को उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समाधान हो सके। शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग, जिम्मेदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक संगठन विभाग के साथ सकारात्मक समन्वय रखते हुए प्रत्येक स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। इस मौके पर नीरज वर्मा, विजय सिंह यादव, सुधीर चौधरी, विनीत सिंह, दुर्गेश मिश्रा, आलोक सिंह, मनमोहन सिंह,...