बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। आनंद भवन स्कूल में सोमवार को इन्वेस्टिचर समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। समारोह में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, वहीं शैक्षणिक उपलब्धियों और शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना और उप-प्रधानाचार्या सिस्टर एल्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कक्षा 12-बी के आयुष्मान को स्कूल कैप्टन बनाया गया। सृष्टि जायसवाल को रेड हाउस, शादमान ख्वाजा को ग्रीन हाउस, अस्मा मुनीब को ब्लू हाउस और हेमांशी रस्तोगी को येलो हाउस की कप्तानी सौंपी गई। अथर्व श्रीवास्तव को कल्चरल कैप्टन तथा विख्यात शर...