बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: मसौली। दुर्गा अष्टमी के मौके पर क्षेत्र के कस्बा बड़ागाँव में अखण्ड ज्योति शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चो ने रंग गुलाल के साथ जय माता दी कि उदघोष करते हुए चल रहे थे। कस्बा बड़ागांव स्थित मां दुर्गा मंदिर मढ़ीटोला से अष्टमी के मौके पर परम्परागत रूप से ज्योति यात्रा निकाली गयी जो पूर्व से निर्धारित मार्गो से होती हुई देर शाम दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। ज्योति यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपनिरीक्षक आदित्य गौतम, राम नायक सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: दुर्गा महाष्टमी पर उमड़ी मंदिरों में भीड़ इस मौक़े पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष किशन रस्तोगी, कल्लूराम यादव, रितेश यादव, सुरज या...