बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। मानसून का असर अब दिखाई देने लगा है। गुरुवार की सुबह से ही कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे उत्साहित किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। उधर बारिश के कारण शहर व कस्बों और गांवों में गंदगी की समस्या खड़ी हो गई है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले में औसत 12 मिमी बारिश दर्ज: मानसून का असर अब पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। भोर से ही बारिश शुरू हो गई। जिले में सुबह आठ बजे तक औसत बारिश 12 मिमी दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक बारिश रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में हुई। यहां बारिश 30 मिमी दर्ज की गई। उधर तहसील नवाबगंज में आठ, फतेहपुर में छह, सिरौलीगौसपुर में छह, रामनगर में 12, हैदरगढ़ में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Etah News: लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से बढ़ी पर...