बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के अनखा गांव में धान की फसल काटने गए लोगों के साथ मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मसौली थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनखा गांव स्थित अपने खेत में लगी धान की फसल काटने वह अपने भाई अंशु, अनुज और विनय के साथ गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अनखा निवासी मनीष, कन्हैया, जगदीश का पुत्र तथा पांच-छह अन्य लोग खेत में पहुंच गए और बारिश का पानी खेत में उतारने को लेकर विवाद करने लगे।

विरोध और हमला विरोध करने पर आरोपितों ने अनिल व उनके साथ गए लोगों के साथ मारपीट की। हमले में अंशु और विनय को चोटें आईं। दूसरे पक्ष कन्हैया लाल रावत ने तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा...