बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- धनुष यज्ञ का भव्य मंचन Barabanki News: फतेहपुर। रामलीला मंचन में शनिवार रात संगत धर्म स्थल मंच पर धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रभु राम के धनुष भंग करते ही पूरा परिसर पुष्पवर्षा के साथ जोरदार आतिशबाजी से गूंज उठा। क्रोधित परशुराम के रूप में युवा कलाकार रजत मिश्रा के जोरदार अभिनय ने चार चांद लगा दिए। महाराज जनक ने सीता स्वयंवर की घोषणा की। जिसे सुन कर कई देशों के राजा स्वयंवर में पहुंच गए। लेकिन धनुष तोड़ना तो दूर इसे हिला तक नही सके। इस प्रयास में राजाओं के करतब देख श्रद्धालुओं में ठहाके गूंजते रहे। स्वयंवर सभा मे वाणासुर व रावण भी पहुंचे। पर धनुष हिलाने में नाकाम रहे। इससे निराश जनक की वाणी सुन लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे। मुनि विश्वामित्र में उन्हें शांत कर प्रभु राम को धनुष भंग की आज्ञा दे दी। श्रीराम ने व...