बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: निन्दूरा (बाराबंकी)। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार की देर रात पीपल का पेड़ एक घर पर गिर गया। विशालकाय पेड़ गिरने से मकान की छत तीन इंच घंस गई। जिससे टीनशेड के गिरने से दो बच्चे उसकी चपेट में आकर आंशिक रूप से घायल हो गए। जबकि हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। क्षेत्र के बिसई के दौलतपुर गांव में बुधवार की रात बारिश के दौरान पीपल का पुराना पीपल का पेड़ गांव के पवन कुमार सिंह के घर पर गिर गया। बताते हैं कि मकान की छत तीन इंच धंस गई। सीमेंटेट टीनशेड गिरने से दो बच्चे चोटिल हो गए। पवन कुमार सिंह की पत्नी ने बताया कि बच्चे आंशिक रूप से घायल हुए हैं जो ठीक हैं। पेड़ गिरने से हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...