बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बड़ेल ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें दो माह से खराब पड़ी थी। जब से यहां पर साधारण मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया तब से फॉल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जिससे ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसी कैमरे भी बंद पड़े थे। इस खबर को हिन्दुस्तान ने 25 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को सभी लाइटें जलने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी क्रियाशील हो गए। इससे फतहाबाद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हेल्पलाइन पर की गई थी शिकायत: हाइवे के निकट फतहाबाद गांव है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हि असर : जर्जर बिजली आवासों की जल्द होगी मरम्मत यहां के निवासी अधिवक्ता अजय सिंह वर्मा ने एनएचआई की हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज कराई थी क...