बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बलरामपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनपुर मानपुर निवासी बजरंगी प्रसाद के दो बैंक खातों को निशाना बनाकर एक ही दिन में 5.83 लाख रुपये पार कर दिए। ठगों ने पहले उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते से यूपीआई के माध्यम से 4,84,673 रुपये निकाले। इसके कुछ ही देर बाद इंडियन बैंक के खाते से भी 98,997 रुपये की रकम उड़ा ली गई। मोबाइल देखने पर खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार बजरंगी प्रसाद का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता है। 30 सितंबर 2026 को दिन में करीब 12 बजे के आसपास उनके खाते से अचानक यूपीआई के जरिए रकम निकलने लगी। देखते ही देखते खाते से...