बाराबंकी, अगस्त 25 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के सुढ़ियामऊ कस्बे में शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने सीतापुर, गोंडा और अयोध्या से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने सरपत और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक गजेंद्र विक्रम सिंह शनिवार रात हेड कांस्टेबल शीतला प्रसाद और कांस्टेबल राजकुमार के साथ सुढ़ियामऊ कस्बे में गश्त कर रहे थे। रेलवे स्टेशन तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर...