बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: निन्दूरा। घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा नगर मजरे बजगहनी गांव में शनिवार की शाम दो चचेरे भाईयों की खारजा में डूबकर मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों बच्चों की अर्थी एक साथ उठी और उनकी चिताएं साथ जली हो सभी का दिल दहल उठा। सभी की आंखें नम हो गई थी तो परिवार में चीख पुकार मची थी। तीन अक्टूबर को हुई थी घटना: कृष्णा नगर मजरे बजगहनी गांव निवासी अखिलेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अमित और मिथिलेश रावत का 11 वर्षीय पुत्र राज शनिवार की शाम पुराने घर से नए घर रामनगर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले खारजा में डूब कर दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।

दुःखद अंतिम संस्कार परिजन उनकी तलाश करते हुए मौके तक पहुंचे थे। एक साथ जलीं दो चचेरे भाइयों की की चिताएं, नम हुई ह...