बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम बड्डूपुर स्थित मूर्ति मंदिर प्रांगण में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, बाराबंकी के अंतर्गत देवा रेंज में वन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एक से 7 जुलाई तक चलने वाले "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत 'आम वृक्ष भंडारा' का आयोजन कर नागरिकों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमन्त मणिशान्त और उप क्षेत्रीय वन अधिकारी उमेश कुमार कनौजिया के नेतृत्व में वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया यह...