बाराबंकी, अक्टूबर 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। देवा मेला का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा। जिला प्रशासन ने यातायात और प्रवेश व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय निवासियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के वाहनों को निर्धारित मार्गों से पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश मिलेगा। दुकानदारों को आवंटन की मूल रसीद दिखाकर सुबह छह से 11 बजे तक सामान लाने की अनुमति होगी, जबकि बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...