Barabanki News: दुकान की छत पर एसिड डालकर दवाएं क्षतिग्रस्त की, आठ नामजद
बाराबंकी, जुलाई 25 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मेडिकल स्टोर की छत पर एसिड डालकर नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद समेत 10-11 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 15 जुलाई को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने दशहराबाग स्थित उनकी दुकान न्यू अपूर्वा फार्मा की छत पर एसिड डाल दिया। इससे दुकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखी दवाइयों को भी नुकसान पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने उमेश चन्द्र श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर प्रदीप कुमार, उसकी पत्नी, अहलाद उर्फ गुरप्रसाद, उसकी पत्नी, पुष्पा देवी, रितेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.