बाराबंकी, जुलाई 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में असंद्रा पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लान गांव निवासी नेहा पत्नी शिवम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उनके पति शिवम, सास नीरजा बाजपेयी, जेठ शिवा, जेठानी सीमा, ननद सविता, शालिनी तथा देवर सत्यम दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते रहे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके जेवर भी बेच दिए और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे。 यह भी पढ़ें- विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच पर मुकदमाहत्या के प्रयास का आरोप पीड़िता का आरोप है कि सात जुलाई की रात कर...