बाराबंकी, अक्टूबर 10 -- Barabanki News: बाराबंकी। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जहांगीराबाद थाना के दतौली गांव निवासी विनीता देवी ने बताया कि उसका विवाह नौ फरवरी 2026 को पटेलनगर थाना फतेहपुर निवासी ओम प्रकाश के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी में सात लाख रुपये नकद, जेवरात व उपहार देने के बावजूद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग को लेकर उन्हें लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 25 सितंबर को पति ओम प्रकाश, ससुर चंद्रिका प्रसाद, सास रामादेवी, देवर प्रेम प्रकाश और ननद किरन देवी ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायक...