बाराबंकी, अक्टूबर 15 -- Barabanki News: बाराबंकी। आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों, ग्रेनेड और वज्र वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विवेक तिवारी व सीओ सिटी मो. आफताब आलम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने एंटी-रॉयट गन, टियर गैस, सुरक्षा गियर और वज्र वाहनों की कार्यशीलता व रख-रखाव को परखा। इस दौरान उपकरणों की उपलब्धता की जांच करते हुए चला कर भी देखा गया। एएसपी ने संबंधित प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी दंगा नियंत्रण उपकरण हर समय पूरी तरह सक्रिय और चालू स्थिति में रहने चाहिए, ताकि किसी भी आपात ...