Barabanki News: थाना परिसर में होती रही पंचायत, महिला का हुआ प्रसव
बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: सुबेहा, संवाददाता। थाना परिसर में फैसले के दौरान मौजूद गर्भवती ने अचानक प्रसव पीड़ा के बाद एक बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके चलते थाने में किलकारी गूंजने लगी। महिला आरक्षी स्टाफ प्रसूता की देखभाल में लग गई। कोतवाल भी तत्परता दिखाते हुए हुए प्रसूता को सीएचसी हैदरगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर सुरक्षित जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला पति, प्रेमी और पत्नी से जुड़ा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी इसी वर्ष जून माह में दूसरे थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। युवती ससुराल जाते ही पति-पत्नी में मतभेद पैदा हो गए। पति अपनी पत्नी को छोड़कर दिल्ली चला गया। इधर युवती अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद युवती ने पति के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत किया। सुबेहा पुलिस ने पति-पत्नी व प्रेमी को थाने पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.