बाराबंकी, जुलाई 2 -- Barabanki News: रामनगर(बाराबंकी)। कटियारा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के तीसरे दिन भी गांव में पुलिस का कड़ा पहरा बना रहा। पुलिस उपद्रियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एक युवक को गुरुवार को भी जेल भेजा गया।गौरतलब है कि कटियारा गांव निवासी पालीटेक्निक का छात्र जितेंद्र चौहान (21) का शव गत सोमवार को उसके दूसरे घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र का प्रेम प्रसंग एक युवती से था। उसी युवती के परिवार वालों ने जितेंद्र की पिटाई करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न में लगभग दो बजे शव लेकर पहंुचे परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के सामने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पथराव में कोतवा...