बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: सुबेहा (बाराबंकी)। बेटी की शादी के लिए तीन साल पहले लिए गए तीन लाख 11 हजार रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सुबेहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमारी पत्नी स्व. बाबू राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शेषकुमारी पत्नी हरिबंश सिंह, निवासी ग्राम कुड़वा, थाना सुबेहा, ने करीब तीन वर्ष पहले अपनी पुत्री की शादी के लिए उनसे तीन लाख 11 हजार रुपये उधार लिए थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित उसने एक वर्ष में रकम वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए।पीड़िता के अन...