बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सोमवार देर शाम अपनी सहेलियों के साथ झील किनारे खेलने गई 11 वर्षीय मासूम बच्ची का पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छांगुरपुरवा मजरे मझगवां गांव निवासी राजेश की 11 वर्षीय पुत्री आंचल सोमवार शाम गांव के बाहर स्थित किरकिच्ची झील के किनारे अन्य बच्चों के साथ गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से काफी तलाश के बाद बच्ची का शव झील से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभार...