बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: रामनगर, (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया में शनिवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर के सामने खेलते हुए बच्चा अचानक पास बने तालाब में गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, भैसुरिया गांव निवासी सिराज का डेढ़ साल का बेटा निहाल शाम करीब चार बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अनजाने में घर के सामने बने तालाब की ओर चला गया और अचानक उसमें गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब परिजनों का ध्यान बेटे की ओर गया और वह वहां नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।कुछ समय बाद जब तालाब में मासूम का शव दिखाई दिया, तो परिजन तुरंत उसे बाहर निक...