बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: सूरतगंज। कस्बे की व्यस्त मछली मंडी में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। यहां लगा विद्युत खंभा पूरी तरह तारों के सहारे टिका है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाली इस सड़क पर जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सूरतगंज कस्बे की मछली मंडी में बीचो बीच लगा विद्युत खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है और केवल बिजली के तारों के सहारे लटका हुआ है। पोल की यह खतरनाक स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने या सुरक्षित करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।मछली मंडी क्षेत्र कस्बे के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां सुबह से देर शाम तक मछली विक्रेताओं, व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीर...