बाराबंकी, सितम्बर 28 -- Barabanki News: हैदरगढ़, संवाददाता। बीते तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण कस्बा स्थित सरकारी कार्यालयों का भी बुरा हाल रहा। सबसे ज्यादा असर तहसील परिसर में देखने को मिला। तहसील कार्यालय के चारों ओर पानी भर गया। सोमवार की सुबह तहसील आने वाले कर्मचारी अपनी बाइक लेकर सीधे कोर्ट के बरामदे में पहुंच गए। कुछ कर्मचारी जूता व चप्पल हाथ में लेकर कार्यालय के अंदर गए। जलभराव के हालात इतने खराब हैं कि एसडीएम का वाहन एक फिट पानी में खड़ा हुआ। वकीलों ने न्यायिक कार्य करने से किया इंकार: तहसील बार अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष शुक्ला ने बैठक के बाद एसडीएम व तहसीलदार आदि न्यायिक अधिकारियों को प्रस्ताव भेज कर जलभराव को लेकर चिंता जताई। प्रस्ताव में लिखा कि जलभराव के चलते अधिवक्ता कोर्ट रुम के अंदर जाने में असमर्थ हैं।तहसी...