बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गुरुवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी रही। शहर के पांच मोहल्लों में ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से करीब 30 हजार लोग उमस और पेयजल संकट से जूझते रहे। वहीं त्रिलोकपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों में 33 केवी मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे हजारों ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। शहर में ढाई घंटे गुल रही बिजली: शहर के गोकुलनगर, रामजानकी पुरम, तहसील कॉलोनी समेत आसपास के मोहल्लों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण उमस के बीच बिजली न रहने से लोग घरों में परेशान रहे। पानी की मोटरें बंद रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। बिजली कटौती का असर सरकारी दफ्तरों पर भी पड़ा। एआरटीओ कार्यालय में कामकाज ...