बाराबंकी, अगस्त 30 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरदा निवासी युवक ड्यूटी से घर लौटते समय लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। समरदा गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार रायल होम अनवारी में ड्यूटी करता है। 26 अगस्त को वह हमेशा की तरह ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। काफी देर होने पर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...