बाराबंकी, अगस्त 1 -- Barabanki News: रामनगर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। तहसील रामनगर में डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: डीएम ने सुनीं 138 शिकायतें, 19 का मौके पर निस्तारणशिकायतों का निस्तारण डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पीड़ितों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। समाधान दिवस में ग्राम देवकहा निवासी संजय कुमार ने न्यायालय के आदेश के बावजूद खतौनी में अमलदरामद दर्ज न होने...