बाराबंकी, अगस्त 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। कांवड़ यात्रा व श्रावण झूला मेले को लेकर जारी डायवर्जन प्लॉन का पहला चरण शनिवार की सुबह आठ बजे प्रभावी हो गया। इस दौरान रामनगर व अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को निर्धारित रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया। जिससे लम्बी दूरी तय कर आ रहे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 12 अगस्त तक लागू रहेगा पहले चरण का डायवर्जन: कांवड़ यात्रा और अयोध्या में आयोजित श्रावण झूला मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के डायवर्जन जारी कर दिया है। ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर समेत सभी भारी मालवाहक वाहनों को निर्धारित अवधि में अयोध्या की ओर जाने से रोकते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस व्यवस्था को चार चरणों में बांटा है। पहला चरण आठ अगस्त की सुबह आठ बजे से...