Barabanki News: डांडिया व गरबा नृत्य में रात भर झूमते रहे लोग
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: फतेहपुर। नगर के जैन धर्मशाला प्रांगण में शनिवार रात डांडिया व गरबा नृत्य का मोहक आयोजन किया गया। जैन यूनिटी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी सम्पन्न हुई। लकी ड्रा के द्वारा पांच विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डांडिया व गरबा नृत्य में शामिल महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सम्मान अर्जित किया। सारिका, रसिका, अर्चना, वीना, रचना, दीप्ति, ज्योति, रक्षा, मेहुल, लक्ष्य, मयंक, दिव्यांशी, यशी, श्रेया, लल्ला जैन, प्रांशु, टीनू जैन, संदीप जैन आदि शामिल थे। सुंदर सजावट के बीच डीजे की धुन पर देर रात तक लोग झूमते रहे। बच्चों द्वारा लगाए गए खाने पीने के स्टालों पर भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बच्चों संग अभिभावकों ने किया डांडिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.