बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। श्री दिगम्बर जैन मंदिर बाराबंकी में गुरुवार को मुनि श्री सौम्य सागर जी के सान्निध्य में मानसस्तम्भ के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: छह बजे भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक एवं पूजन के साथ हुई। इसके बाद शांतिविधान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Etah News: प्लास्टिक-कांच मोती की माला से जाप करना व्यर्थ, कांच-प्लास्टिक सर्वथा अशुद्ध मुनि श्री सौम्य सागर जी का संबोधन इस अवसर पर मुनि श्री सौम्य सागर जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य कई बार अपने कर्म डर के कारण करता है। उन्होंने कहा कि 'डर' बहुत बड़ा शब्द है और इसके कई अर्थ निकाले जा सकते हैं। कई लोग मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं या भग...