Barabanki News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत
बाराबंकी, अगस्त 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में नैनामऊ रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की शाम एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध खेती किसानी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। जहांगीराबाद थाना के बरगदही मजरे करंद गांव निवासीरामनाथ गौतम (65) पुत्र स्व. सीताराम खेती किसानी करते थे। काफी समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। गुरुवार की शाम करीब सात बजे नैनामऊ रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना मृतक के पुत्र फूल सिंह को दी। कुछ ही देर में रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.