बाराबंकी, अगस्त 17 -- Barabanki News: निन्दूरा, बाराबंकी। बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में कैसरबाग डिपो की बस व गैस लेकर जा रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बस ड्राइवर सहित करीब आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का इमरजेंसी गेट खुलवाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद मार्ग ग्राम निन्दूरा माता बजरा भवानी मोड़ के निकट महमूदाबाद से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस लखनऊ से महमूदाबाद की ओर गैस लेकर जा रहा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बस ड्राइवर नंदकिशोर, परिचालक मोहित कुमार कनौजिया सीतापुर, राम सुचित, संगीता मौर्य, रामनाथ समेत आठ यात्रियों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाह...