बाराबंकी, सितम्बर 22 -- Barabanki News: रामनगर। ब्लॉक रामनगर के प्राथमिक विद्यालय घोखरिया द्वितीय की हालत बदहाल है। तालपाल पुरवा गांव में बने इस विद्यालय भवन की छत से पानी टपकने के साथ ही दीवारों से भी पानी रिसता है। कई स्थानों पर भवन में दरारें भी पड़ गई हैं। जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कक्षों में बच्चों को बैठाना भी मुश्किल हो रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से भी भवन की खराब हालत के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष तो और भी जर्जर स्थिति में है। इसकी छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाना जोखिम से खाली नहीं है। समय रहते विद्यालय भवन का विकल्प अथवा आवश्यक...