बाराबंकी, जुलाई 12 -- Barabanki News: दरियाबाद (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के निमतियापुर गांव में झोलाछाप के इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। देर रात करीब एक बजे पहुंची पुलिस बीकापुर निवासी झोलाछाप चिकित्सक अनुज को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निमतियापुर निवासी अमित वर्मा के दो वर्षीय पुत्र आयांश पटेल के सिर पर दाने निकल आए थे। परिजनों ने गांव के झोलाछाप अनुज से उपचार कराया। आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही क्षण बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम ...