बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: बाराबंकी। सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर की बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को पानी से भरे मार्गों से गुजरना पड़ा। बारिश के चलते लखपेड़ाबाग, छाया चौराहा, राजकमल रोड, आवास विकास, मखदूमपुर और लक्ष्मणपुरी समेत शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को यह समझना मुश्किल हो गया कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां हैं। इससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम के समय बारिश होने के कारण कार्यालयों, ...