बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। तेज बारिश के कारण शनिवार को शहरी क्षेत्र में कई मोहल्ले टापू बन गए तो खाली प्लॉट व मैदान तलैया में तब्दील हो गए। जिससे स्थानीय लोगों को खासी समस्याएं उठानी पड़ी। कच्चे रास्ते वाले मोहल्लों में हालात और भी बदतर रहे। जिससे स्थानीय लोग व राहगीर परेशान रहे। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद बंधी रही। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। भोर पांच बजे से हुई झमाझम बारिश: मौसम का मिजाज शुक्रवार की रात से ही बदल रहा। शनिवार भोर करीब पांच बजे से अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद कभी मूसलाधार बारिश तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। सुबह करीब आठ बजे तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद भी काफी देर तक रुक -रुक कर रिमझिम बारिश होती रही।

औसत बारिश जिले...