Barabanki News: ज्वैलर की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
बाराबंकी, सितम्बर 27 -- Barabanki News: बेलहरा। नगर पंचायत बेलहरा में शनिवार की रात चोरों ने बरसात और विद्युत आपूर्ति बंद होने का पूरा फायदा उठाते हुए एक ज्वैलर की दुकान का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपये का आभूषण पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बेलहरा कस्बा में लाल जी ज्वैलर्स की दुकान है। पिछले तीन दिनों से बारिश व शनिवार की रात बिजली गुल होने का फायदा उठा कर चोर दुकान का ताला तोड़ कर हजारों का आभूषण उठा ले गए। रविवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे का गेट टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी आभूषण उठा ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.