बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: जैदपुर। हरख ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा रविवार को अपने हाईटेक फार्म हाउस पर केले की खेती करने की तकनीक के बारे में किसानों को बताया। केले की फसल के बारे में जानकारी देते हुए पद्मश्री ने कहा कि केला लगाने का समय अब समाप्त हो रहा है। केले की अच्छी फसल तैयार करने के लिए केले का पौधा लगाने का सही समय एक से 25 जुलाई तक बेहतर होता है। किसानों को उत्पादन व बाजार भाव को ध्यान में रखते केला निर्धारित समय पर ही लगाना चाहिए। ज्यादातर पर्व अगस्त व सितम्बर माह में ही होते हैं। इसलिए केला इसी महीनों में ज्यादा और महंगा बिकता है। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी होता है, और जो किसान इस माह जुलाई में केले का पौधा लगाता है। तो अगले साल अगस्त सितम्बर माह में केले की फसल तैयार हो...